Bhagalpur News: खगड़िया: अग्निपीड़ित सात परिवारों को मिली सहायता राशि
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम थाना क्षेत्र के तेलौछ पंचायत अंतर्गत झिलौरिया गांव के मुसहरी वार्ड संख्या 12 में आग लगने से प्रभावित सात परिवारों के बीच मंगलवार को प्रशासन की ओर से सरकारी सहाय्य राशि वितरित की गई। अंचलाधिकारी रवि राज ने अग्निपीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर प्रत्येक परिवार को 12-12 हजार रुपये का सहायता राशि चेक के माध्यम से सौंपा। सात परिवारों के बीच कुल 84 हजार रुपये वितरित किए गए। मिली जानकारी के अनुसार गत शनिवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में सात परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और घरेलू उपयोग का अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.