Bhagalpur News: खगड़िया: अखंड रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट खगड़िया। जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत धुतौली पंचायत के मालपा रविदास टोला में 60 घंटे की अखंड रामधुनी यज्ञ के आयोजन को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरे गांव में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बागमती नदी के तट पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने नदी से जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा धुतौली मालपा होते हुए धुतौली दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद डीजे और गाजे-बाजे के साथ जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.