Bhagalpur News: खगड़िया : लोक सेवा अधिकार अधिनियम की रैंकिंग में खगड़िया की हैट्रिक, लगातार तीसरे महीने बिहार में अव्वल
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में खगड़िया जिले ने पूरे बिहार में लगातार तीसरे महीने प्रथम स्थान हासिल कर शानदार हैट्रिक लगाई है। अक्टूबर 2026 की जारी राज्यस्तरीय रैंकिंग में भी खगड़िया जिला अव्वल रहा है। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में भी जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया था। लगातार तीन महीने तक शीर्ष स्थान पर बने रहना जिला प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की ओर से अक्टूबर 2026 की जारी रैंकिंग में खगड़िया को कुल 89.994 अंक मिले हैं। इसी के साथ जिला पूरे राज्य में पहले पायदान पर रहा। यह उपलब्धि लोक सेवाओं के समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन की दिशा में जिला प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.