भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: परबत्ता (खगड़िया) से अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट भरतखंड थाना अंतर्गत लोनियाचक मथुरापुर गांव स्थित वार्ड संख्या 8 में शुक्रवार की देर शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका बिहार पुलिस के जवान गौतम कुमार चौधरी की 35 वर्षीया पत्नी श्वेता कुमारी बताई जा रही है I हत्या की घटना बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस घटना का कारण परिजनों द्वारा घरेलू विवाद बताया जा रहा है I हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। महिला की हत्या की घटना की खबर आसपास में आग की तरह फ़ैल गईI इसी बीच सूचना मिलते ही मौके पर भरतखंड पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे से लटक...