Bhagalpur News: खगड़िया: सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो लोग घायल
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता बेलदौर फुलवड़िया पीडब्ल्यूडी सड़क के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर बाइक सवार को छुट्टी दे दी गई,जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना शुक्रवार के दोपहर की बताई जा रही है। घायलों की पहचान सकरोहर पंचायत के पंचरासी गांव निवासी बेदी उर्फ बैजनाथ सिंह के पुत्र कमल सिंह एवं बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर बारह सिकंदरपुर गांव निवासी तिलो सिंह की 50 वर्षीया पत्नी गीता देवी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय बाइक सवार कमल सिंह अपने घर से बेलदौर बाजार की ओर जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर उसने गीता देवी को ठोकर मार दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.