Bhagalpur News: खगड़िया: सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, किया रेफर
भागलपुर, अगस्त 16 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पितोंझिया ढाला के पास शनिवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल युवक की पहचान मड़ैया थानां क्षेत्र के बैसा गांव निवासी वार्ड नंबर 1 सुबोध यादव का पुत्र पिंटू कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार अपने ससुराल मानसी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक टेंपू ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता सह पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.