Bhagalpur News: खगड़िया: विधायक पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते दिनों प्रखंड मुख्यालय परिसर में बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ सहायता राशि उपलब्ध कराने को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। विधान परिषद चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल हुए विधायक डा. गौतम कृष्ण सहित नवहट्टा निवासी नारायण सिंह व अन्य दर्जनों लोगों के विरुद्ध अंचल अधिकारी द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अंचल अधिकारी मोनी बहन ने बताया कि चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर धरना में शामिल लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सीओ के आवेदन पर विधायक सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव को लेकर शिक्षकों के स्थानांतरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.