Bhagalpur News: खगड़िया: बासगीत पर्चा के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत, सीओ ने की जांच
भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: परबत्ता। एक प्रतिनिधि। परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के सतीश नगर में भूमिहीन परिवारों से बासगीत पर्चा दिलाने के नाम पर कथित अवैध वसूली किए जाने की शिकायत की जांच को लेकर बुधवार की दोपहर परबत्ता सीओ हरिनाथ राम मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। पीड़ित परिवारों ने सीओ के समक्ष बासगीत पर्चा दिलाने के नाम पर अवैध राशि वसूले जाने की शिकायत लिखित रूप में दर्ज कराई। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि लोगों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: दो दर्जन महिलाओं ने सीओ क़ो आवेदन देकर की कथित वसूली की शिकायत जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.