भागलपुर, जुलाई 6 -- Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट : मां कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को शहर के राजेंद्र नगर स्थित एक विवाह भवन में आयोजित आमसभा में सावन माह में निःशुल्क डाक बम सेवा शिविर5आयोजन का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष प्रभाकर झा प्रभात की अध्यक्षता व सचिव डॉ अमित आनंद के संचालन में आयोजित बैठक में पहले उपस्थित शिवभक्तों, सदस्यों ने समिति के संस्थापक सदस्य नीरज कुमार के असामयिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। तत्पश्चात आम सभा का संचालन करते हुए समिति के ऊर्जावान सचिव डॉ.अमित आनंद द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समिति निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। जिसका सारा श्रेय खगड़िया के उन तमाम शिवभक...