भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के इतिहास विभाग के शोधार्थी कौशल कुमार का चयन 1 और 2 नवंबर को आयोजित होने वाली पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय मंच पर वे बिहार विधानसभा के विपक्षीय अभिभाषण के तहत समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा के तत्कालीन राजद विधायक रणविजय साहू का प्रतिनिधित्व करेंगे। कौशल कुमार कार्यक्रम के दौरान 'संगठित अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता दृष्टिकोण की ओर बिहार में अपराध कानून प्रवर्तन और संवैधानिक सुरक्षा उपायों के बीच संतुलन' विषय पर अपने विचार रखेंगे। मूल रूप से खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड की कोलवार पंचायत के रहने वाले कौशल की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: टीएमबीयू में मैथिली विभाग की अंतरराष्ट...