Bhagalpur News: कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से 17 वर्षीय मनखुश कुमार की मौत हो गई। घटना सिंहकुंड के आजादनगर टोला के समीप बुधवार सुबह की है। सूचना पर खरीक सीओ प्रवीण कुमार वत्स व नदी थानाध्यक्ष केशव चंद्र घटना स्थल पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के हवाले कर दिया। ग्रामीण उमेश ठाकुर ने बताया कि मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से ही मृतक की मां पूनम देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: कोसी में नहाने के दौरान सातवीं के छात्र की डूबकर मौत ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस-प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.