भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 10 बेड का कोविड वार्ड का संचालन एमसीएच भवन में किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से कोविड एंड आइसोलेशन वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ. रवि आनंद को बनाया गया। इससे संबंधित अधिसूचना मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने जारी कर दी है।डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अलग से नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। अगर कोई संक्रमित मरीज मिलते है तो इनकी देखरेख में मरीज का इलाज होगा। इधर, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दोनों कोविड मरीजों को शनिवार को डिस्चार्ज करने के बाद इस समय एक भी संक्रमित इलाजरत नहीं है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दोनों कोविड मरीज हुए निगेटिव, किए गए डिस्चार्ज पिछले दिनों ला...