Bhagalpur News: कोला नारायणपुर में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला नारायणपुर गांव में तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान राजकुमार यादव के पुत्र आयुष कुमार (05 वर्ष) के रूप में हुई है। शुक्रवार की शाम से ही बच्चा नहीं मिल रहा था। शनिवार की सुबह उसका शव तालाब में उपलाता हुआ मिला। जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। मृतक बच्चे का घर तालाब किनारे ही है। सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: किशोर का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम परिजनों ने बताया, आयुष शुक्रवार की शाम से ही नहीं मिल रहा था। घरवालों को आशंका थी की कहीं खेलने के दौरान वह तालाब में तो न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.