भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। कोलकाता स्थित दुर्गा मां के पंडाल में घटित घटना को देखते हुए भागलपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। वहां की घटना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर थानेदार पूजा समिति के सदस्यों और आयोजकों से संपर्क में हैं और सुरक्षा को लेकर भौतिक सत्यापन कर लगातार जायजा लिया जा रहा है। पंडाल के अंदर भीड़ को देखते हुए पहले से तय मानकों के पालन को लेकर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने भी इसको लेकर गंभीरता से कार्य करने को कहा है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दुर्गा पूजा पंडालों का डीसी ने किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। पंडालों में बने प्रवे...