भागलपुर, अगस्त 13 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोयला लदी मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। मालगाड़ी बाढ़ जा रही थी। प्लेटफॉर्म संख्या दो से गुजरने के दौरान तेज आवाज होने और आग लगने की भनक लगते ही स्टेशन मास्टर ने तत्परता से ड्राइवर और गार्ड से बात कर ट्रेन को रोकवाया। तीन जगहों से अग्निशमन वाहन को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का स्पष्ट कारण मालूम नहीं चल सका है। स्टेशन मास्टर रवि रंजन ने बताया कि 7:50 पर मालगाड़ी प्लेटफॉर्म संख्या दो से रवाना हो रही थी। अचानक आग लगने की भनक लगते ही ट्रेन को रोका गया।स्टेशन प्रबंधक गिरीश प्रसाद सिंह ने बताया कि करीब एक घंटा 28 मिनट के बाद ट्रेन को 9:18 पर जमालपुर के लिए रवाना किया गया। मौके पर असिस...