Bhagalpur News: कॉलेजों ने नहीं कराया पंजीयन, महिला खो-खो स्थगित
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू का इंटर कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी एसएम कॉलेज कर रहा है। सोमवार को प्रतियोगिता होनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है। इसकी वजह है कि केवल एक कॉलेज ने ही खेल में अपनी रूचि दिखाई। इसी कारण मेजबान कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निशा झा ने टीएमबीयू के एथलेटिक्स यूनियन के अध्यक्ष सहित अन्य कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र लिखा है। उन लोगों को प्रतियोगिता स्थगन की सूचना देते हुए छह नवंबर तक दोबारा नए सिरे से पंजीयन कराने का अनुरोध किया है, ताकि दोबारा प्रतियोगिता कराई जा सके। पत्र में प्राचार्य ने कहा है कि नए सिरे से पंजीयन होने के बाद टीमों की संख्या देख संशोधित प्रतियोगिता की तिथि जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.