भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कटोरिया खेल मैदान में आयोजित मां कालिका आठवें चैलेंज फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में कैरिया की टीम ने फरक्का को 1-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में चांयटोला की टीम ने गोकुलपुर को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पहले मुकाबले में कैरिया और फरक्का की टीमों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। कैरिया की टीम ने एक मैदानी गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनाई, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।वहीं, दूसरे मुकाबले में चांयटोला और गोकुलपुर की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें चांयट...