भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान एडवांस्ड स्टेज के कैंसर पीड़ित नरेंद्र कुमार चौबे की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे हैं। मृतक के परिजन अरुण कुमार चौबे ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का आरोप है कि 9 नवंबर की रात गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में मौजूद कनिष्ठ चिकित्सकों ने अभद्र व्यवहार किया। कैंसर से मौत की बात अनसुनी कर डॉक्टरों ने परिजनों पर जहर खिलाने का आधारहीन आरोप लगाया और पुलिस जांच के नाम पर प्रताड़ित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के हस्तक्षेप के बावजूद डॉक्टरों ने अड़ियल रवैया अपनाया और न तो मृत्यु प्रमाण पत्र दिया और न ही रात में कोई जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध हुआ। पत...