Bhagalpur News: कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की मानिकपुर पंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने के विरोध में सोमवार को मलिकपुर गांव में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में कैंडल लेकर सड़क पर उतरे और सरकार एवं प्रशासन से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मानिकपुर पंचायत की पहचान और वर्तमान ग्रामीण व्यवस्था को देखते हुए इसे नगर परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव उचित नहीं है। कैंडल मार्च का नेतृत्व मानिकपुर पंचायत के मुखिया अरविंद साह ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायत को नगर परिषद बनाने के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि किसी भी अंतिम निर्णय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.