Bhagalpur News: केस नहीं उठाया तो बाइक से ठोकर मारकर जख्मी किया
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। पहले से दर्ज केस नहीं उठाने पर बाइक से ठोकर मारकर जख्मी करने का आरोप लगाकर सौरभ शर्मा ने बरारी थाने में बुधवार को केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि 17 अगस्त की रात वह मायागंज स्थित दुकान में काम करने के बाद बरारी काली मंदिर रोड स्थित अपने ससुराल जा रहा था। उसी दौरान पहले से काली मंदिर मोड़ पर मौजूद मनीष और शंकर शर्मा ने पीछा करना शुरू कर दिया। ऑटो से उतरने के बाद गली में गए तो दोनों बाइक लेकर तेजी से आए और धक्का मार दिया। वह जख्मी होकर गिर पड़ा। पीड़ित का कहना है कि दोनों आरोपी भागते हुए धमकी देकर गए कि तातारपुर थाना में दर्ज केस नहीं उठाया तो जान से मार देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.