Bhagalpur News: कुशवाहा समिति के अध्यक्ष बने एडवोकेट सच्चिदानंद
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नाथनगर स्थित एक होटल में रविवार को कुशवाहा समिति की पूर्व निर्धारित पंचवर्षीय आमसभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक डॉ. गणेश दत्त कुशवाहा ने की। चुनाव प्रभारी डॉ.आरपीसी वर्मा और किरण सिंह ने पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की। नई कार्यकारिणी में डॉ.गणेश दत्त कुशवाहा को संरक्षक, अधिवक्ता सच्चिदानंद सिंह को अध्यक्ष, ई.प्रमोद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह को सचिव, दिनेश मंडल को संयुक्त सचिव तथा अशोक कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। मौके पर प्रो.उमेश प्रसाद, ओम प्रकाश मंडल, मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. सतीश कुमार, पार्षद सविता देवी, किरण सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.