Bhagalpur News: कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू होते ही किया सरेंडर
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत के नेतृत्व में पुलिस ने सुंदरपुर में एक संगीन मामले में आरोपी मुन्ना कुमार तांती के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की। जब घर से कुछ सामान बाहर निकाला गया तब पुलिस की कार्रवाई देखकर 11 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी ने सरेंडर कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी 2015 से फरार चल रहा था। सरेंडर करने के बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.