भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशिरमण की रिपोर्ट कुरसेला। दिपावली और छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क दिख रही है। बाजार में ज्वेलरी दुकानों और बैंकों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से इन संवेदनशील प्रतिष्ठानों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बुधवार को पुलिस बाजार की ज्वेलरी दुकानों और बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया। पर्व-त्योहार के दौरान बाजार में लोगों की आवाजाही और खरीदारी बढ़ने के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा को लेकर एहतियात बरत रही है। ज्वेलरी दुकानों में चोरी और लूट जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए निगरानी रखी जा रही है। वहीं, बैंकों के आसपास भी सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ग्राहकों और कारोबारियों को किसी तरह की परेशानी न ...