Bhagalpur News: कुतुबगंज काली पूजा समिति के अध्यक्ष बने अविनाश कुमार वर्मा
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुतुबगंज के महादेव तालाब स्थित काली मंदिर में सोमवार को काली पूजा समिति की बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य समिति के अध्यक्ष की मृत्यु के पश्चात कार्यकारिणी समिति का गठन करना था। वहीं सर्वसम्मति से अविनाश कुमार वर्मा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बबलू शाह को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार चौरसिया को सचिव, विक्रम शाह को उपसचिव और प्रमोद साह को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में भवानी शंकर पांडे, पृथ्वी चंद्र शाह, गणेश मालाकार, शंभू मोदी, रवि मोदी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : देवघाट खगड़ा में दुर्गा पूजा एवं छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.