Bhagalpur News: कुआ पुल पर स्कूली बच्चों को जाम से मिलेगी राहत, दोनों ओर अलग-अलग आवागमन मार्ग बनाने का निर्देश
भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव नगर से सटे एनएच 80 पर स्थित जर्जर कुआ पुल पर विद्यालय खुलने और बंद होने के समय लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता ने राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक और सहायक अभियंता को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए पत्र भेजा है।
पुल पर यातायात सुरक्षा एसडीओ ने वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा के बाद निर्देश दिया है कि पुल पर पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक ओर केवल आने और दूसरी ओर केवल जाने का अलग-अलग मार्ग निर्धारित किया जाए। दोनों मार्गों के बीच बैरिकेडिंग अथवा डिवाइडर लगाकर यातायात को व्यवस्थित और सुचारु बनाया जाएगा, जिससे विशेष रूप से स्कूली बच्चों को जाम से राहत मिल सके। पुल के दोनों छोर पर ऑटो, टोटो, ट्रक और अन्य वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.