Bhagalpur News: कुआं पुल बंद होने से बाजार, कारोबार और मरीजों की राह कठिन
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर स्थित कुआं पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसके बंद होने से कहलगांव अनुमंडल का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। आवागमन बाधित होने से बाजार, व्यापार, परिवहन व्यवस्था और दैनिक जीवन पर व्यापक असर पड़ा है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। पुल बंद होने से भागलपुर जिला मुख्यालय जाने वाले चारपहिया वाहनों को अब करीब 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और ईंधन की खपत बढ़ने के साथ परिवहन लागत भी बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार माल ढुलाई महंगी होने से खाद्यान्न, फल-सब्जी, किराना, निर्माण सामग्री समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने लगे हैं। बाहरी क्षेत्रों से सामान की आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.