Bhagalpur News: किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड स्थित ट्रायसम भवन में कृषि विभाग के आत्मा की ओर से बासंतिक रबी महोत्सव सह प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण एवं उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नूतन देवी ने की। महोत्सव के दौरान कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किसानों को रबी फसलों की बुआई, फसलों की देखभाल तथा विभिन्न रोगों एवं कीटों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आत्मा के परियोजना उपनिदेशक प्रभात कुमार सिंह, किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्य हिमांशु कुमार सिन्हा तथा प्रगतिशील महिला किसान कल्पना कुमारी और शीला देवी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Purnia News: फसलों की बेहतर पैदावार के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.