भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 के तहत 24 से 31 अक्टूबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 26 अक्टूबर से 30 नवंबर तक जिले की सभी 238 पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को आत्मा के प्रशिक्षण भवन में समीक्षा बैठक हुई। इसमें संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: खेतों की घटती उर्वरता और मिट्टी के बिगड़ते सेहत को सुधारने को लेकर चलेगा अभियानअभियान के तहत होंगे प्रशिक्षण और चौपाल बैठक की अध्यक्षता आत्मा के उप परियोजना निदेशक प्रभात कुमार सिंह और बिपुल जी ने की। बैठक में रबी अभियान के तहत निर्धारित का...