भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वर्षों से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान किशनपुर निवासी गुड्डू कुमार, पिता स्व. राजेंद्र मंडल के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार गुड्डू कुमार के विरुद्ध  एडीजे ग्यारह न्यायालय से 2017 का गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।इस सबन्द्ध में थानाप्रभारी रामाशीष कुमार ने बताया कि वर्षों से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू  वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: एनबीडब्ल्यू वारंटी विशन दास गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...