भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: किशनगंज राकेश कुमार किशनगंज। निज संवाददाता ( स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंच केवल अस्पतालों की संख्या बढ़ाने से सुनिश्चित नहीं होती, बल्कि यह भी जरूरी है कि बीमारी की शुरुआती पहचान, जांच, उपचार और नियमित दवा लोगों को उनके घर के नजदीक उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरे हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में शुरू की गई। इन स्वास्थ्य संस्थाओं को अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से संचालित किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ गैर-संचारी रोगों की जांच, उपचार और फॉलोअप को भी मजबूत किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्व...