भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 19 नवंबर को किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय किशनगंज की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि नियोजन मेले में स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ राज्य एवं राज्य के बाहर के लगभग 20 से 25 नियोजकों के शामिल होने की सहमति मिली है। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। इसमें जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही व्यावसायिक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार...