Bhagalpur News: किशनगंज : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 17,840 रुपये और मोबाइल भी बरामद
भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया, निज प्रतिनिधिअवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पोठिया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20.30 ग्राम स्मैक, एंड्रॉयड मोबाइल और 17 हजार 840 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मो. बसीर (30), पिता स्व. अब्बास, निवासी गोरी हाट, थाना पोठिया, किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी ब्रज किशोर बैजु को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सवारी ई-रिक्शा से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर इस्लामपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसडीओपी-2 के नेतृत्व में पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय कुमार पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.