भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ (किशनगंज) से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुनकी मुशहरा पंचायत के वार्ड संख्या दो में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। आग मध्य विद्यालय के निकट लगी। अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से फैलने लगी। आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद संबंधित कर्मियों एवं दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, आग को फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों और दमकल...