Bhagalpur News: किशनगंज : रेतुआ नदी में गिरी बाइक; ग्रामीणों ने चालक और गाड़ी को बचाया
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ (किशनगंज) से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया के समीप रेतुआ नदी पार करने के दौरान शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नाव पर मोटरसाइकिल चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल चालक समेत तेज धारा वाली रेतुआ नदी में जा गिरा। बताया जाता है कि कोचाधामन प्रखंड के पलासमनी निवासी नूर आलम अपनी मोटरसाइकिल से रिश्तेदार के घर गम्हरिया जाने के क्रम में सुहिया के समीप रेतुआ नदी पार करने के लिए नाव पर बाइक चढ़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत नूर आलम नदी में जा गिरे।हादसे के बाद नूर आलम द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक तथा मोटरसाइकिल को नदी से बाहर निकालकर बचा लिया। हालांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.