भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और 45 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामिनी ने बुधवार को किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने पति अमरेश कुमार के आंख के ऑपरेशन के लिए नेपाल के काठमांडू गई हुई थीं। घर की देखरेख के लिए उनकी मां को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुछ दिनों तक उनकी मां मोतीबाग स्थित घर में रात्रि विश्राम भी करती रहीं, लेकिन पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्णिया जाने के कारण 23 जून 2026 से घर बंद था। 28 जून को पीड़िता की बेटी अपने मामा के साथ मोतीबाग स्थित घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ म...