भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मारवाड़ी कॉलेज की मेजबानी में आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आरके साहा महिला कॉलेज, किशनगंज दूसरे, नेहरू कॉलेज, बहादुरगंज तीसरे तथा कोचाधामन डिग्री कॉलेज चौथे स्थान पर रहा।समापन समारोह में मारवाड़ी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना भी ...