भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिले में महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, कृषि उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वासंतिक (रबी) प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। गुरुवार को सम्राट अशोक भवन, खगड़ा, किशनगंज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, महिला किसानों की सफलता पर जोरमहिला किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 एवं महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती की पद्धतियो...