भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज : भू अर्जन कार्य प्रगति की संबंधित पदाधिकारियों, अधियाची विभाग के साथ डीएम ने की समीक्षा बैठक किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट

भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला अंतर्गत भू अर्जन कार्य प्रगति की संबंधित पदाधिकारियों ,अधियाची विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा भू अर्जन की परियोजनाओ के समीक्षा के क्रम में पूर्व से संचालित परियोजनाओ भारतमाला परियोजनान्तर्गत मेजर डिस्ट्रीक ग्रीन फील्ड, एसएच-99, बहादुरगंज टेढ़ागाछ चौड़ीकरण, गाईड बांध अररिया गलगलीया न्यू बीजी रेल लाइन, अभयपुरघाट, असुरा एवं निशंद्रा घाट, तैयबपुर आरसीसी पुल निर्माण के भुगतान में तेजी लाने हेतु संबंधित एलपीसी को भेजने हेतु सभी अंचलाधिकारी को आवश...