भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ, किशनगंज से शिवम पाठक की रिपोर्ट। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेणूगढ़ भवन का मरम्मती एवं रंग-रोगन कार्य जिला परिषद अंश से पूर्ण होने के बाद रविवार को इसका उद्घाटन किया गया। क्षेत्र संख्या-2 की जिला परिषद सदस्य खोशो देवी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर नवीनीकृत भवन का उद्घाटन किया। जिला परिषद ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी पुराना एवं जर्जर स्थिति में था। भवन की खराब स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य खोशो देवी से शिकायत कर मरम्मती की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद सदस्य के प्रयास से जिला परिषद अंश से भवन की मरम्मती, आवश्यक सुधार एवं रंग-रोगन का का...