भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट हत्या के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शनिवार को अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी अररिया जिले के ताराबारी थाना क्षेत्र निवासी चंदन मल्लिक को दोषी करार दिया है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नम्रता तिवारी की अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड विधान की धारा 302 के तहत कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक प्रणव कुमार ने जोरदार जिरह पेश की।मामला किशनगंज थाना कांड संख्या 50/2024 एवं सत्र वाद संख्या 113/2024 से संबंधित है। घटना 7 फरवरी 2024 की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, किशनगंज शहर के मिलन...