भागलपुर, जुलाई 25 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक(किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड के मंगूरा पंचायत के वार्ड संख्या-10 कलागाछ गांव के पास एक मरिया धार में शनिवार को स्नान के दौरान डूबने से एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान कलागाछ निवासी साबिर आलम की आठ वर्षीय पुत्री सानिया के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सानिया कुछ अन्य बच्चों के साथ घर से घास काटने गई थी। घास काटने के बाद वह पास के मरिया धार में स्नान करने चली गई। इसी दौरान सानिया गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघलबैंक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मा...