भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज : शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला के निर्देशानुसार कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा नशामुक्ति जागरूकता विषय पर वाद - विवाद सह चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एससीएसटी थाना और महिला थाना के द्वारा उक्त कार्यकम आयोजित किया गया। एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती व महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी की मौजूदगी में प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के महत्व को प्रदर्शित किया। एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि किशनगंज पुलिस इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागर...