Bhagalpur News: किशनगंज : ठाकुरगंज पुलिस ने दो मामलों के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: किशनगंज संवाददाता ठाकुरगंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में नामजद आरोपी नीरज कामती को शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मल्लाहपट्टी ठाकुरगंज का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में दो मामले दर्ज थे। इसमें पहला मामला ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 216/26 की धारा 313 के तहत और दूसरा मामला ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 212/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.