भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज स्थित ताराचंद धनुका एकेडमी (टीडीए) में मंगलवार 14 जुलाई को विद्यार्थियों की प्रतिभा, नवाचार और रचनात्मक सोच को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से "टीडीए एग्जीबिशन-2026" का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे विद्यालय परिसर में होगा।

प्रदर्शनी का उद्देश्य इस संबंध में विद्यालय के निदेशक राज दीप धनुका ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं विज्ञान, गणित, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कला एवं शिल्प सहित कई विषयों पर आधारित आकर्षक मॉडल और परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचारी प्रोजेक्ट उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और व्यावसायिक ज्ञान का परिचय देंगे।

अभिभावकों और आ...