Bhagalpur News: किशनगंज : छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश, विधायक ने किया निरीक्षण
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार को विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और व्रतियों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: विधायक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ किया छठ घाटों का निरीक्षणछठ घाटों का निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था विधायक ने भातढाला और सागढाला घाट से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद गलगलिया स्थित भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली मेच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.