Bhagalpur News: किशनगंज : घर के बाहर खड़ी नई कार के दो टायर की हुई चोरी
भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददातासदर थाना क्षेत्र के इमली गोला चौक स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के पास अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक नई लग्जरी कार के पीछे के दोनों टायर चुरा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाने में आवेदन देकर की है।जानकारी के अनुसार, कार मालिक तौक़ीर हुसैन ने रविवार की रात करीब 11:00 बजे अपनी कार घर के बाहर पार्क की थी। सोमवार सुबह जब वे उठे, तो कार के पीछे के दो रिंग सहित टायर गायब थे और गाड़ी ईंट-पत्थर के सहारे टिकी हुई थी।पीड़ित ने बताया कि उन्होंने यह कार हाल ही में 21 जुलाई 2026 को खरीदी थी। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। किशनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.