भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज, निज संवाददाता।ठाकुरगंज पुलिस ने गृहभेदन (चोरी) के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी के कई सामान भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ग्रिफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 201/26 दिनांक 2 जून 2026, धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने अमलझाड़ी निवासी असगर आलम (19), पिता रज्जाक सा, थाना पाठामारी, जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर एक कबाड़ी दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान बरामद सामान में तीन छत पंखे, एसी का इंडोर कॉपर पाइप, कॉपर कॉयल वायर, पीले रं...