भागलपुर, अक्टूबर 23 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता । किशनगंज सदर थाना में गुरुवार को एक जीरो एफआईआर दर्ज करवाया गया है। प्राथमिकी बंगाल के रायगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के बयान पर दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी में युवक के द्वारा बताया गया की उसकी मां का अपहरण कर लिया गया था। हालांकि अपहृत महिला को बरामद कर लिया गया है।इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।किशनगंज पुलिस ने जीरो एफआईआर पर मामला दर्ज कर इसे आगे की कार्रवाई और जांच के लिए रायगंज थाना (पश्चिम बंगाल) को ट्रांसफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...