Bhagalpur News: किशनगंज : किशनगंज पुलिस की कार्रवाई में एक हफ्ते में 88 गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 5 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता
पुलिस की कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज पुलिस ने अपराधियों, बालू व शराब माफियाओं, पशु तस्करों और वाहन चोरों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की है। किशनगंज पुलिस द्वारा जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत कुल 88 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 5 लाख 72 हजार 600 रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई है।इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मिली है। पुलिस ने 941 ग्राम ब्राउन शुगर,स्मैक व हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ इक्यासी लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 3.88 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है।पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.