भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: जुगाड़ गाड़ी से ले जाया जा रहा था यूरिया शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता शहर के ब्लॉक चौक चेक पोस्ट के समीप जुगाड़ गाड़ी से ले जाए जा रहे 90 बोरी यूरिया खाद को उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जब्त किया है। बरामद यूरिया का कुल वजन 4,050 किलोग्राम बताया गया है। मामले में कृषि विभाग की ओर से किशनगंज सदर थाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

जाँच प्रक्रिया दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग के अधिकारी 9 सितंबर की रात ब्लॉक चौक चेक पोस्ट के पास जांच के दौरान एक जुगाड़ गाड़ी को रोका। गाड़ी पर यूरिया खाद लदी मिली। इसके बाद चालक और वाहन को उत्पाद एवं मद्यनिषेध थाना लाया गया।

कागजात की जांच सूचना मिलने पर कृषि समन्...